Thursday, December 2, 2010

लोकसंस्कृति का वर्तमान और लोकसंस्कृति का व्यापीकरण


बुन्देल खण्ड की लोक संस्कृति का इतिहास

नर्मदा प्रसाद गुप्त

दिशा

����E��ं�E�i� E� ��iɨ��x�

वर्तमान समाज में लोकमूल्यों और लोकाचारों का संक्रमण कुछ तेजी से हो रहा है। एक तरफ भौतिक मूल्य हावी हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ विज्ञानी बौद्धिकता। भौतिकता के प्रभाव की वजह से आध्यात्मिकता, नैतिकता और हार्दिकता का महत्त्व कम हुआ है। धर्म, खासतौर से कर्मकाण्डी धर्म से चिपटी संस्कृति के लिए अनास्था का भाव काफी पेला है। इसी वजह से पूजापाठ से जुड़ी लोकसंस्कृति उपेक्षा की शिकार होने लगी है। विज्ञानी विवेक ने उन्हीं भौतिक या लौकिक मूल्यों को स्वीकारा है, जो कसौटी पर खरे उतरे हैं। इसलिए अंधविश्वासों और अनुपयोगी घिसेपिटे आदर्शों का पानी अपने-आप उतर गया है और वे धीरे-धीरे गौण होकर विलुप्त हो गये हैं। लोक संस्कारों और लोकसंबंधों में अर्थ का महत्त्व काफी अंदर तक भिद गया है, जिससे उनकी पवित्रता, ममता और संबद्धता की भावना का क्षरण हुआ है।आर्थिक तंगी की वजह से कुछ छोटे-छोटे संस्कार अप्रचलित हो रहे हैं, बड़े और प्रमुख सिकुड़ते जा रहे हैं तथा अनिवार्य ऐच्छिक बन रहे हैं। दूसरी तरफ संस्कारों के आयोजन में प्रदर्शन की प्रवृत्ति छा गयी है, जिससे व्यय काफी बढ़ गया है। दहेज की प्रथा परिवार की प्रतिष्ठा का प्रतीक समझी जाने लगी है। लोकसंबंधों पर अर्थ का इतना असर पड़ा है कि अच्छे ऊँचे प्रासादों, कीमती वस्राभरण, भौतिक समृद्धि के उपकरणों आदि के साथ-साथ लेन-देन के स्तर से हर तरह के संबंधों की नापजोख होती है। आशय यह है कि भौतिक मूल्यों ने काफी बदलाव ला दिया है।

������ देश के गणतंत्री विधान से स्वतंत्रता, समता और भाईचारे के मूल्यों की घोषणा की गयी थी, लेकिन प्रजातांत्रिक मानसिकता का विकास जल्दी नहीं हो सका। आज इन मूल्यों का पक्षधर वर्ग विद्यमान हे, पर प्रभावशाली नहीं हो पाया। राजनीतिक दृष्टि से सत्ता-वर्ग और शासित-वर्ग के बीच बहुत चौड़ी दरार फट पड़ी है। सत्ता वर्ग का प्रभुत्व अपनी अहमन्यता के रंग में इतना डूबा रहता है कि वह समता और भाईचारे की परवाह नहीं करता। रँगे सियार की तरह अपने आचरण में कोई-न-कोई मुलम्मा चंढ़ाता रहता है। वह धर्मनिरपेक्षता की बात करता है और वोट माँगने के लिए धर्म का कटोरा ले जाता है। यहाँ धर्मनिरपेक्षता का अर्थ है-विभिन्न धर्मों का सह-अस्तित्व। हर धर्म और उसकी मान्यताओं का सम्मान और राज्य का कोई अपना विशिष्ट धर्म नहीं । इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बौद्धिक व्यक्तियों पर पड़ता है, फिर प्रयास करने पर आम आदमी भी इसके घेरे में बँध जाता है। ऐसी स्थिति में धर्म का सामाजिक नियंत्रण शिथिल हो जाता है। वस्तुत: धार्मिक कट्टरता और धर्मजन्य पाखण्डों से उत्पन्न विषम परिस्थितियों और धार्मिक पण्डों की लूट-खसोट से आम आदमी का मन काफी हताश हो चुका है। दूसरे, कार्यालयों, होटलों, बसों, रेलों आदि जैसी आम जगहों में जाति-पाँति, छुआछूत, पवित्रापवित्र आदि का भेदभाव अब समाप्त प्राय-सा है। पवित्रता और पुण्य अब व्यक्ति के वैयक्तिक जीवन तक सीमित रह गये हैं। इन कारणों से धर्म से जुड़े सांस्कृतिक समवाय (पैटन्र्स) काफी परिवर्तित हो चुके हैं। इस स्थिति से सजग होकर एक वर्ग धर्म की उदार और व्यापक मान्यताओं और रीतियों का प्रसार करने के लिए उठ खड़ा हुआ है। बहरहाल, द्वेंद्व और द्विविधा की दोनों स्थितियाँ भी मौजूद हैं और उनके साथ आम उपेक्षाओं की आँधी भी चल रही है।

V�xɺ�ंJ��� ��� ���r ���x�� ��� =i{��nx.....

सामाजिक क्षेत्र में भी शक्ति किसी-न-किसी व्यक्ति के हाथ में रहती है। या तो उसके पास जन्म अथवा अर्जन से सामाजिक प्रतिष्ठा मिली हो या फिर वह पंच, सरपंच और किसी अन्य बड़े पद पर आसीन हो। यह शक्तिसम्पन्न व्यक्ति सामाजिक उत्सवों, त्योहारों और संबंधों को किसी-न-किसी रुप में प्रभावित करता है। रीति-रिवाजों, प्रथाओं और संस्कारों में सुधार या परिवर्तन करने का नेतृत्व अपने हाथ में लिये रहता है। लोकाचरण के परिष्करण और क्षरण, दोनों में उसी का हाथ होता है। सामाजिक दंड और पुरस्कार उसी की इच्छा की धुरी पर घूमते हैं। परिवार के मुखिया के अधिकार, परिवार के सदस्यों की भलाई के लिए होते हैं। लेकिन इस युग की आर्थिक विषमताओं से उपजी मानसिकता ने परिवार की संयुक्त व्यवस्था को टुकड़े-टुकड़े कर दिया है। पारिवारिक संबंधों के सूत्र बदल गए हैं। अब ममता, वात्सल्य, प्रेम, स्नेह आदि के पुराने साँचे चटक गये हैं। इसलिए लोकाचरण ने नये रास्ते खोज लिए हैं और नयी सवारियाँ भी।

गाँव और नगर के बीच के रास्ते पक्के बन गए हैं, जिन पर चलकर नगर गाँव में और गाँव नगर में घुस आता है। नगर ज्यादा चतुर है, क्योंकि उसने बाहर से आयातित और भीतर से अर्जित चतुराई के पाठ अच्छी तरह याद किये हैं, जबकि गाँव अपनी परम्पराओं के प्रति निष्ठा के कारण अपने धरौअल वस्रों को ही पहनता रहा है, क्योंकि शहर के लिए उसे वे ही दाय में प्राप्त हुए थे। नगरों का पश्चिमीकरण के प्रति मोह परम्परित संस्कृति की उपेक्षा का प्रमुख कारण है। उसके आकर्षण में जन्म और विवाह जैसे लोकसंस्कार अपना रुप ही बदल रहे हैं। जन्मोत्सवों में केक कटती है, प्रकाश से प्रदीप्त मोमबत्तियाँ बुझती हैं और लोकगीतों की जगह ' हैपी बर्थ डे टु यू' गूँजता है। विवाह के प्रति हमारी भावना अब पहले जैसी नहीं रही। स्वागत-समारोह के प्रदर्शन और दहेज की चकाचौंध से विवाह की असली धर्मिता एक कोने में दुबकी रहती है। बरात के पश्चिमी नृत्य और मण्डप के फिल्मी गीत एक नये संस्कार की राह दिखा रहे हैं। वेषभूषा, खानपान, शिष्टाचार की रीतियाँ आदि बाहरी अंगों के साथ-साथ दृष्टि और भावना भी बदलने लगी हैं। नये नृत्य, नये गीत और नये रंजन उभरने लगे हैं। नारी अब शिक्षित, दीक्षित और आत्मनिर्भर होकर अधिक स्वतंत्र हो गयी है। बाहर सेवारत और क्लब-जीवन की आदी नारी घरेलू संस्कृति से मुक्त होकर अपने को अधिक योग्य समझने लगी है। लेकिन इस बदलाव से तमाम विसंगतियाँ और कुंठाएँ नागफनियों की तरह हर घर में फूट पड़ी हैं और बाहर के बैठकी गमलों से बढ़कर भीतर की उर्वर क्यारियों तक जा पहुँची हैं। धीरे-धीरे कैक्टसों के खिलाफ गुलाबों की प्रतिक्रिया उभर रही है और लोकसंस्कृति का प्रत्यावर्तन जल्दी ही संभव है।

गाँव नगर के प्रभाव से नहीं बच सका। उसने नगर के बाबू की तरह वस्र पहने, घड़ी और ट्रांजिस्टर जैसे नये उपकरण लिये और फिल्मी तराने गुनगुनाते हुए चहलकदमी करना शुरु किया। नगर की तरह सजावट, रहन-सहन, भोजन-पेय और संस्कार स्वीकृत हुए। संस्कृति के बाहरी अंगों की छवि नागरी होती गयी, पर भीतरी आत्मा नहीं बदली। इतना अवश्य है कि उस पर कई तरह के दबाव उसके खेतों की मेड़ों तक आकर खड़े हैं। मुश्किल यह हे कि गरीबी की फसलें उगाते केत इन नये मेहमानों का स्वागत करने में असमर्थ हैं।

��iɨ��x� Eɱ� E� BE |ɴ��k� ��-+�v��x�E�E�h�, Vɺ��....................

एक विशेष सामाजिक संरचना का स्रोत आज का मध्यमवर्ग है, जो बहुत तेजी से उभर रहा है। वह भले ही विरासत में मिले त्यागपरक मूल्यों की उपेक्षा न करता हो या उनके प्रति उसका आक्रोश बहुत मुखर न हो, पर इतना अवश्य है कि वह भौतिक सुखों के भोग के लिए ही निरंतर दौड़ रहा है। अच्छा वेतन, मकान, सवारी, टी. वी. और सभी सुविधाएँ एक साथ प्राप्त करने के लिए उसकी महत्त्वाकांक्षा की चील मन के आकाश में रात-दिन मँडराती रहती है। कुछ भी न आया कि उसने झपट्टा मारा-केवल अपने, अपनी पत्नी और अपने बच्चों के लिए। दूसरों की चिन्ता नहीं। माँ-बाप, भाई-बहिन तक देहरी से बाहर, फिर समाज और देश तो बहुत दूर है। इसी जीवन-दृष्टि और पद्धति ने खण्डित व्यक्तित्वों, टूटते संबंधों, घरेलू त्रासदियों और अरक्षित मर्यादाओं को जन्म दिया है। चमक-दमक वाले रहन-सहन और दूसरों से होड़ लेती भोगोन्मुखी लालसाएँ, लोकाचरण और लोकमूल्य को बाहर और भीतर से प्रभावित करने में बहुत कुछ कारगर हुई हैं।

लोकसंस्कृति का आत्मसंघर्ष

ऐसी बदली हुई परिस्थतियों में लोकसंस्कृति की संघर्षधर्मी प्रवृत्ति का प्रधान हो जाना बिल्कुल स्वाभाविक है। पुराने और नये की द्वेंद्वात्मकता से ही वह प्रगति प्राप्त करती है और यह द्वेंद्वात्मकता अब और तेज हो गयी है। एक तरफ घर की बड़ी-बूढ़ी सास का दबाव इतना है कि वह बहुओं और पुत्रियों को अमावस-पूनो की दिया-बाती के लिए मजबूर करता है, जबकि दूसरी तरफ किसी विज्ञानशाला में सेवारत बहिन या भाई फायदा या उपयोगिता का प्रश्नचिन्ह लगाकर अपनी माता के मुख में ताला जड़ देते हैं। घर से बाहर का समाज भी दो वर्गों में बँटकर दो ध्रुवों को पकड़े हुए है। एक वर्ग लोकसंस्कृति की वास्तविकता से अपरिचित होता हुआ भी प्रेम, धर्म और जुड़ाव की दुहाई देकर पक्षधर बना है, जबकि दूसरा वर्ग अंधविश्वासों, रुढिबद्धताओं और विषमताओं की खोज करता हुआ लोकसंस्कृति के तलाक के मामले को कचहरी में पेश करने की शपथ लेता रहता है। इन दो वर्गों में संघर्ष की घण्टी बार-बार बजती है, पर तटस्थ रेफरी (निर्णायक) न होने की वजह से अखाड़ा सूना रहता है। तीसरा वर्ग, जो पक्ष या विपक्ष के कठघरे में खड़ा नहीं होना चाहता या खड़ा होना उचित नहीं समझता, तमाशाई मानसिकता के सहारे एक अलग रस में डूबता-उतराता रहता है।बहरहाल, लोकसंस्कृति को खुद लड़ना है और उसका आत्मसंघर्ष जारी है। जीत की कसौटी है उसकी प्रासंगिकता या उपयोगिता और हथियार है-उपयोगिता को सिद्ध करने वाला परखाव।

प्रासंगिकता और परखाव

BE �ɽk��{��h� �ɴ�ɱ� �ɽ �� E C��� ����E��ं�E�i� +�.......


No comments: